सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत
जागरण संवाददाता फूलपुर (आजमगढ़) फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भटवा मस्जिद के समीप एक सप्ताह
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:44 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फूलपुर (आजमगढ़) : फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भटवा मस्जिद के समीप एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की गुरुवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी राम मिलन यादव (60) एक सप्ताह पूर्व घर से सब्जी खरीदने के लिए साइकिल से बाजार गए थे। बाजार से वापस घर लौट रहे थे कि भटवा मस्जिद के समीप बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से रेफर करने पर स्वजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान गुरुवार की रात उनकी मौत हो गई। वृद्ध के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। वे खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें