सगड़ी तहसील के 126 लेखपालों को नोटिस
जासं सगड़ी (आजमगढ़) लेखपालों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को लेकर शासन सख्त हो गया है। अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने जिला प्रशासन को आंदोलनरत लेखपालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए थे। शासकीय कार्य प्रभावित होने से राजस्व अधिकारी द्वारा धरनारत 126 लेखपालों को नोटिस जारी की गई। प्रशासन के इस कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप सरीखा माहौल बना हुआ है।
जासं, सगड़ी (आजमगढ़) : लेखपालों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को लेकर शासन सख्त हो गया है। अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने जिला प्रशासन को आंदोलनरत लेखपालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए थे। शासकीय कार्य प्रभावित होने से राजस्व अधिकारी द्वारा धरनारत 126 लेखपालों को नोटिस जारी की गई। प्रशासन के इस कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप सरीखा माहौल बना हुआ है।
कई दिनों से उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर जिले की आठ तहसीलों के लेखपाल आंदोलन पर हैं। अपनी मांगे पूरी कराने के लिए कार्य बहिष्कार कर हड़ताल कर रहे हैं। वहीं, लोगों को आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए पहले तो लेखपालों की हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन फिर शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए हड़ताल समाप्त कराने के लिए सख्त निर्देश दिए। हड़ताल समाप्त न होने पर राजस्व अधिकारी हरिश्चंद्र के निर्देश पर 126 लेखपालों के खिलाफ नोटिस जारी की है।