कांग्रेस के साथ मिलकर कार्य करने में परहेज नहीं : साधू यादव
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : बिहार के पूर्व सांसद साधू यादव अतरौलिया में मृतक के परिवार से
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : बिहार के पूर्व सांसद साधू यादव अतरौलिया में मृतक के परिवार से मिलने के बाद जिला मुख्यालय स्थित डाक बंगले पर पत्रकारों से वार्ता में एक सवाल के जवाब में कहा कि हम किसी दल की आलोचना नहीं करना चाहते हैं। हम कांग्रेस में रहे हैं और आज हमने राष्ट्रीय जनता गरीब दल का गठन किया है। हमे कांग्रेस के साथ मिलकर कार्य करने में कोई परहेज नहीं है। यही कारण है कि कांग्रेस के लोगों ने स्वागत किया और कांग्रेस के लोग बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करने के लिए तत्पर हैं।
उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन का इन अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की अमानवीय घटनाएं बंद नहीं होती है और राजबहादुर यादव के हत्यारे गिरफ्तार नहीं होते हैं तो हम आगे की की कार्यवाही करने के लिए बाध्य होंगे।