जिला पंचायत सदस्य पद के 1213 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध
जागरण संवाददाता आजमगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न पदों के लिए हुए नामांकन पत्रों
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न पदों के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को देर शाम समाप्त हो गई। कंट्रोल रूम से जारी सूची के अनुसार जिला पंचायत सदस्य के 84 पदों के सापेक्ष 1385 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जिसमें 1351 पर्चा वैध मिले। जबकि विभिन्न कारणों से 34 नामांकन पत्र अवैध घोषित किए गए।
दो दिनों में जिला पंचायत सदस्य पद के 84 पदों पर 438 अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, 682 अन्य पिछड़ा वर्ग और 252 सामान्य आरक्षित सीट के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें 1372 महिला प्रत्याशी भी शामिल थीं। जबकि जांच के बाद 1213 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। जिसमें 406 अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, 605 अन्य पिछड़ा वर्ग और 202 सामान्य आरक्षित सीट के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें 611 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।