सीता जी की विदाई देखकर भक्तों के छलके आंसू
जागरण संवाददाता आजमगढ़ पुरानी कोतवाली पर चल रही श्री रामलीला में मंगलवार की रात कला
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : पुरानी कोतवाली पर चल रही श्री रामलीला में मंगलवार की रात कलाकारों ने श्रीराम विवाह, कलेवा और सीता विदाई का जीवंत मंचन किया। सीता जी की विदाई देखकर भक्तों की आंखे छलक उठीं। इस दौरान जयकारों से वातावरण राममय हो गया।
सीता स्वयंवर के बाद राजा जनक सीता के विवाह की तैयारियों में जुट गए। इसके लिए जनकपुर को फूल-मालाओं से सजाया गया। बाद में विधि-विधान से श्रीराम और सीता जी का विवाह हुआ। इस दौरान आकाश से देवी-देवताओं ने भी पुष्पों की वर्षा की। श्रीराम विवाह के दौरान विवाह गीतों की प्रस्तुति कर कलाकारों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या से आए बरातियों को स्वादिष्ट भोजन कराया जिससे बराती प्रसन्न हो उठे। विवाह के बाद कलाकारों ने सीता विदाई का मंचन किया। मंचन में राजा जनक सीता जी की विदाई करते हैं और फूट-फूट कर रोते हैं। इस ²श्य को देख सभी की आंखों से आंसू छलकने लगे। मंचन के दौरान बीच-बीच में जय सियाराम के लगाए जा रहे गगनभेदी जयकारे से पूरा क्षेत्र राममय हो गया। विदाई के दौरान बरातियों को तरह-तरह के उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर डा. राजेंद्र कुमार अग्रवाल, श्रीचंद मोदनवाल, सुरेश जायसवाल, श्रवण कुमार, सुरेश केशरवानी, सतोष नेता, राजीव चैरसिया, संतोष जायसवाल, भोला सेठ, पवन गुप्ता, विनायक सिंह, त्रिलोकी साव आदि मौजूद रहे।