शरारती तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा
तरवां थाना क्षेत्र के नाथपुर खरका गांव में गुरुवार की रात को शरारती तत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोश को देख
जागरण संवाददाता, तरवां (आजमगढ़) : तरवां थाना क्षेत्र के नाथपुर खरका गांव में गुरुवार की रात को शरारती तत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोश को देख पुलिस ने नई प्रतिमा स्थापित करायी।
नाथपुर खरका गांव के मुख्य सड़क के किनारे डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। गुरुवार की रात को किसी शरारती तत्व ने उक्त प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो वे आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीण नई प्रतिमा स्थापित करने व शरारती तत्वों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पाकर तरवां व मेंहनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। तरवां थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने नई प्रतिमा मंगवाकर स्थापित कराया। उन्होंने अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।