ग्रामीण क्षेत्रों में भी घरों में ही अदा हुई नमाज
ग्रामीण क्षेत्रों में भी अदा की गई बकरीद की नमाज
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकरीद की नमाज अदा की गई, लेकिन पाबंदियों के बीच। अधिकतर लोगों ने घरों में नमाज अदा की और उसके बाद नियमों का पालन करते हुए कुर्बानी की रस्म पूरी की। कोरोना के मद्देनजर मुस्लिम बंधुओं ने नमाज घरों में अदा की। उसके बाद कुर्बानी का दौर शुरू हुआ। पुलिस पूरे क्षेत्र का चक्रमण करती रही।
माहुल : नगर व आस-पास के ग्रामीण इलाकों में बकरीद पर कड़ी सुरक्षा दिखी। क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी पूरे क्षेत्र में चक्रमण किया।
देवगांव : प्रतिबंध के चलते नमाज भी अधिकतर लोगों ने घरों में ही अदा की। कोतवाल देवगांव विमलेश कुमार मौर्य हमराहियों के साथ क्षेत्र में बराबर भ्रमण करते रहे।
फूलपुर : बकरीद का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। नमाज के बाद लोगों ने कोरोना वायरस से निजात पाने और मुल्क में अमन चैन के लिए दुआख्वानी की। कोतवाली प्रभारी शेर सिंह तोमर सिपाहियों के साथ भ्रमण करते रहे।
लालगंज : प्रतिबंध के चलते नमाज भी सभी लोगों ने घरों में ही अदा की। एसडीएम पंकज श्रीवास्तव सहित पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखा।
बिलारमऊ : कोरोना के कारण मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अपने-अपने घरों में अदा किया। अंबारी में प्रतिबंध के चलते लोगों ने घरों पर ही नमाज अदा की।
बिलरियागंज : शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल ईदगाह व मस्जिदों के साथ ही क्षेत्र में दिखाई दी।
जहानागंज : क्षेत्र के मंदे सीही व मुख्य कस्बा में बकरीद का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक मनाया गया। बकरीद की नमाज लोगों ने सरकारी गाइडलाइन के अनुसार अपने-अपने घरों अदा किया। शांति व्यवस्था के लिए इंस्पेक्टर ज्ञानूप्रिया लगातार क्षेत्रों का चक्रमण करती रहीं।
बरदह : क्षेत्र में बकरीद पर बरौना, दुबारा, मुक्तीपुर क्षेत्र के लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज अदा की और आपस में एक दूसरे को बधाइयां दी।
सरायमीर : क्षेत्र में बकरीद का त्योहार भाईचारे व शांतिपूर्वक मुस्लिम बंधुओं ने मनाया। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मुस्लिम बंधुओं ने घरों पर ही बकरीद की नमाज अदा की। एसडीएम राजीव रत्न सिंह व सीओ फूलपुर रवि शंकर प्रसाद व इंस्पेक्टर अनिल सिंह क्षेत्र में चक्रमण करते रहे।
नंदांव : क्षेत्र के दर्जनों गांव में कुर्बानी का पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की सक्रियता रही।