फौजी के निधन से क्षेत्र में शोक
जागरण संवाददाता रानीकीसराय (आजमगढ़) थाना क्षेत्र के शाहखजुरा निवासी फौजी नागेंद्र यादव ऊ
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 08:03 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 08:03 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रानीकीसराय (आजमगढ़): थाना क्षेत्र के शाहखजुरा निवासी फौजी नागेंद्र यादव ऊर्फ रिकू (35) पुत्र गोरख यादव की रविवार को सुबह भांटिडा में तबीयत खराब होने से निधन हो गया। वे पंजाब के भांटिडा यूनिट में तैनात थे। निधन की भनक लगते ही फौजी के परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन ने बताया कि रात में तबीयत खराब होने पर आर्मी अस्पताल के आइसीयू में उन्हें भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वे दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी एक पुत्र एक पुत्री है। पिता घर पर खेती कराते हैं। स्वजन शव पहुंचने के इंतजार में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें