राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को चला धन संग्रह अभियान
जागरण संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) नगर में मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि
जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : नगर में मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर से धन संग्रह अभियान के तहत निकाली गई यात्रा में रथ पर राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान जी की झांकी सजाई गई थी।
हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बैरिस्टर ने कहा कि यह अभियान संपूर्ण हिदू समाज की जागृति के लिए है। 15 जनवरी से 27 फरवरी तक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान चलेगा। इसमें देश के सभी घरों में सदस्य कूपन लेकर जाएंगे। नगर प्रचारक मनीष, उमाशंकर मिश्र, रामबिहारी गिरी, डा. देवाशीष शुक्ला, अनिल शर्मा, आदर्श बरनवाल, प्रद्युम्न, भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, सुनील कुमार सिंह डब्बू, संचिताश्री चौहान, रजनीकांत त्रिपाठी , रोमी, चंदू सरोज, सत्यप्रिया सिंह, प्रतिमा सिंह, विनोद राय आदि रहे।
मुबारकपुर : नगर में हाथी-घोड़ा के साथ रामलीला मैदान से शोभायात्रा निकाली गई। हनुमान चालीसा और जयश्री राम के उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान रहा। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे आदि साथ चल रहे थे। लक्ष्मण मौर्य, विजय वर्मा, गोपाल जायसवाल, मनोज जायसवाल, विवेक शर्मा, राकेश वर्मा, रतन पटवा, भोला माली, राहुल बरनवाल, सोनू जायसवाल, विद्या सागर जायसवाल आदि शामिल थे।
भाजपा नेता का स्वागत
जागरण संवाददाता, बिद्राबाजार (आजमगढ़) : भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार-प्रसार अभियान में प्रदेश महामंत्री डा. विजय शंकर राय का स्वागत बिद्राबाजार में किया गया। आयोजक कस्बे के लोग थे। शिव प्रकाश मोदनवाल, शिवप्रसाद मोदनवाल, अजय चौरसिया, शैलेंद्र मोदनवाल, दिनेश प्रजापति, संतोष शर्मा, अरुण सेठ, लकी श्रीवास्तव, कृष्णा सेठ, मुन्ना शर्मा, विकास, प्रिस, रोहित यादव आदि शामिल थे।