बधाई हो आपको बिटिया हुई है पुस्तिका वितरित
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत डीएवी इंटर कालेज परिसर में 29 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
जासं, आजमगढ़ : समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत डीएवी इंटर कालेज परिसर में 29 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बताया कि योजना के तहत 2019-20 में 555 जोड़ों का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 27 जून को 14 जोड़ों की शादी कराई गई। इसके बाद 14 नवंबर को 386 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 29 जोड़ों की शादी शेष रह गई थी, जिसे पूरा कर लिया गया। डीएम ने प्रति जोड़ों को बधाई हो आपको बिटिया हुई है पुस्तिका वितरित की। कहा कि वैवाहिक कार्यक्रम में आई महिलाओं व लड़कियों को भी यह पुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी। यह पुस्तक महिलाओं व लड़कियों के लिए लाभकारी है। इसे स्वयं पढ़ें और उसकी जानकारी अपने परिवार व आस-पास के लोगों को भी दें।