Move to Jagran APP

दो बहुओं के साथ किया दुराचार

बरदह व मुबारकपुर थाना क्षेत्र में दो बहुओं के साथ उनके ससुर ने ही दुराचार किया। दुराचार की शिकार एक पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं दूसरी पीड़िता ने थाने पर सुनवाई न होने

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 11:17 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 11:17 PM (IST)
दो बहुओं के साथ किया दुराचार
दो बहुओं के साथ किया दुराचार

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : बरदह व मुबारकपुर थाना क्षेत्र में दो बहुओं के साथ उनके ससुर ने दुराचार किया। दुराचार की शिकार एक पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं दूसरी पीड़िता ने थाने पर सुनवाई न होने पर एसपी से मिलकर गुहार लगायी है।

loksabha election banner

बरदह थाना क्षेत्र की विवाहिता ने सोमवार को अपने ससुर, सास व परिवार की एक अन्य महिला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 30 जून की रात को लगभग आठ बजे वह अपने कमरे में थी। उसी दौरान उसके ससुर कमरे में आए और उसका मुंह बांध दिया। तत्पश्चात ससुर ने उसके साथ दुराचार किया। जब यह बात उसने परिजन को बतायी तो उसकी सास व परिवार के लोगों ने उसे धमकी देते हुए चुप रहने की हिदायत दी। बरदह थानाध्यक्ष का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। इसी क्रम में मुबारकपुर क्षेत्र की महिला का आरोप है कि 29 जून की रात को लगभग दस बजे उसके ससुर घर में नहा रहे थे। उस दौरान वह घर में अकेली थी। ससुर ने पीठ मलने के लिए उसे बुलाया। वह जब पास में गयी तो ससुर ने उसके साथ दुराचार किया। उसके शोर मचाने पर चचेरा ससुर व उनका पुत्र भी आ गया। उन्होंने उसे कमरे में बंद कर जानमाल की धमकी देने लगे। घटना के समय उसका पति टेंपो चलाने के लिए शहर गया था। उसने जब अपनी मां को फोन कर सारी बात बतायी तो मां यूपी 100 की पुलिस के साथ आ गयी। यूपी 100 की पुलिस कार्रवाई करने के बजाए ससुर का ही पक्ष लेने लगी। वह मां के साथ मायके आ गयी और थाने पर तहरीर दी। थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित महिला ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.