नलकूप कर्मियों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
समस्याओं को लेकर मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन विभाग के सदस्यों ने नलकूप विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया।
जासं, आजमगढ़ : मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन विभाग के सदस्यों ने नलकूप विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि अधिकारी लगातार कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। एसीपी, टाइप टेस्ट व स्थायीकरण के प्रकरणों को वर्षों से लटकाया गया है। मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि कर्मचारी मजबूरी में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामजनम रावत ने कहा कि अधीक्षण अभियंता सदस्यों के समस्याओं को तत्काल निस्तारित कराएं। ऐसा नहीं हुआ तो कार्यालयों को बंद कर उनका घेराव करेगा। राम प्रकाश श्रीवास्तव, चौधरी आनंद, मऊ के अध्यक्ष कैलाश यादव, महासंघ मंडल महामंत्री राजीव कुमार गुप्ता, राजेन्द्र वर्मा, तुषार सिंह, नीरज तिवारी, चक्रधर पांडेय, शिवशंकर वर्मा, कृष्ण बिहारी यादव आदि रहे। संचालन सनील कुमार यादव ने किया।