अलाव तापते समय विवाहित झुलसी
जागरण संवाददाता बलरामपुर (आजमगढ़) मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मेगापुर गांव में शुक्रवार क
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 05:39 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलरामपुर (आजमगढ़): मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मेगापुर गांव में शुक्रवार की सुबह अलाव तापते समय विवाहित झुलस गई जिसे स्वजन ने आनन-फानन शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मैगापुर गांव निवासी ममता (22) पत्नी संजय निषाद सुबह स्नान करने के बाद ठंड लगने पर अलाव ताप रही थीं। उसी समय आग की लपटों ने कपड़े को पकड़ लिया, जिससे वह झुलस गईं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें