अग्निकांड में कई झोपड़ियां राख
-मेंहनगर और जहानागंज में आग की तबाही से मचा रहा कोहराम -इलाकाई लोगों ने दिखाई एकजु
-मेंहनगर और जहानागंज में आग की तबाही से मचा रहा कोहराम
-इलाकाई लोगों ने दिखाई एकजुटता, लपटों से देर तक जूझते रहे जागरण संवाददाता, मेंहनगर/जहानागंज (आ•ामगढ़) : आग की तबाही गुरुवार को भी लोगों के सिर चढ़कर बोली। मेहनगर एवं जहानागंज में लगी आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एक स्थान पर दर्जन भर झोपड़ियां जलीं तो दूसरे स्थान पर गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दोनों ही स्थानों पर लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड की भनक लगने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई थी।
जहानागंज : वजहां गांव में गुरुवार सुबह दस बजे बजे शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोग कुछ कर पाते, पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। अग्निकांड में सत्येंद्र वीर सिंह का एक बीघा, शिवकुमार का एक बीघा, गुड्डू सिंह का डेढ़ बीघा, प्रदीप का बारह बिस्वा व दीनदयाल का सोलह बिस्वा खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। गांव के राहुल सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी तो कुछ देर बाद दमकमल कर्मी पहुंच गए। हालांकि, उससे पूर्व ग्रामीण आग बुझाने को मोर्चा संभाले थे।
मेंहनगर : मेहनगर वाया बिद्रा बाजार गार्ग स्थित वार्ड नं छह अंतर्गत आजाद नगर में शाम में चार बजे बासफोरों की मंड़ई में आग लग गई। चीख-पुकार मचने के बाद लोग आग बुझाने दौड़ पड़े, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। अग्निकांड में 15 हजार रुपये के अलावा, खाने पीने के सामान सहित आधा दर्जन फर्राटा पंखा, नई दौरी, छिट्टा इत्यादि जल गए। अग्निकांड के दौरान उठ रही लपटों की चपेट में छह पेड़ भी आ गए। उधर किसुनदासपुर में सुबह समय करीब साढ़े दस बजे बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेखपाल अजित कुमार ने बताया कि 15 बिस्सा गेहूं जला हैं। असौसा गांव में भी आग लगी, जिसमें लीलावती, नगीना सिंह, बलिहारी, रामरतन सिंह, रामशरीफ यादव, दुर्गावती देवी, राजेंद्र यादव का गेहूं जल गया।