प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, मुद्दों से भाग रहे प्रभारी मंत्री
सपा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद को निशाने पर लिया। कहा कि प्रभारी मंत्री जनजन से जुड़े मुद्?दों से भाग रहे हैं। पत्रकारों से सिर्फ 370 पर बात करने की बात कहना यह संकेत देता है कि वह किसानों की समस्या बिजली पानी के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। बेरोजगारों के सवाल का जवाब नहीं देना चाहते हैं। भ्रष्टाचार व ध्वस्त कानून व्यवस्था के बारे में कुछ भी सुनना नहीं चाहते हैं। यह पूरी तरह से जनजन के मुद्?दों को नकारना है।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सपा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद को निशाने पर लिया। कहा कि प्रभारी मंत्री जन-जन से जुड़े मुद्दों से भाग रहे हैं। पत्रकारों से सिर्फ 370 पर बात करने की बात कहना यह संकेत देता है कि वह किसानों व बिजली पानी की समस्या के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। बेरोजगारों के सवाल का जवाब नहीं देना चाहते हैं। भ्रष्टाचार व ध्वस्त कानून व्यवस्था के बारे में कुछ भी सुनना नहीं चाहते हैं। यह पूरी तरह से जनजन के मुद्दों को नकारना है।
सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान यह बातें कहीं। जिला कार्यालय में बातचीत के दौरान कहा कि किसान परेशान हैं। 10 से 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। गुंडाराज समाप्त करने की बात कहने वाली सरकार में इस वक्त कोई सुरक्षित नहीं है। लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। पिछड़े वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है। पिछले दिनों गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रक्षपालपुर में रामचरन मौर्य को व उनके परिवार के लोगों को दबंगों द्वारा मारापीटा गया। दो दिन बाद रामचरन की मौत हो गई। अभियुक्तों की धरपकड़ अब तक नहीं हो पाई। कोटवा में शिवसागर को मारा पीटा गया। जहानागंज में प्रधान क्रांति राजभर के ऊपर दबंगों ने फायर झोंक दिया। गोली सिर को स्पर्श करते हुए निकल गई। किसी तरह से जान बची है लेकिन सत्तापक्ष नेताओं के दबाव में मुकदमा कमजोर कर दिया गया। इसके बाद भी प्रभारी मंत्री कहते हैं कि सूबे में कानून व्यवस्था ठीक है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर टिप्पणी करने से पहले अपने बारे में सोचे।