बारिश से कच्चे मकान ध्वस्त, हजारों का नुकसान
जागरण संवाददाता देवगांव (आजमगढ़) कई दिनों की बारिश के बाद अब कच्चे मकानों के ढहने क
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 05:51 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 05:51 PM (IST)
जागरण संवाददाता, देवगांव (आजमगढ़): कई दिनों की बारिश के बाद अब कच्चे मकानों के ढहने का सिलसिला शुरू हो गया है।
क्षेत्र के अमिलिया गांव में चंद्रिका गुप्ता का मकान सोमवार की भोर में चार बजे भरभरा कर गिर गया।गनीमत यह कि उस समय परिवार के लोग बाहर टिनशेड में सो रहे थे। मकान के मलबे में दबकर चार क्विटल गेहूं, ढाई क्विटल चावल व अन्य सामान नष्ट हो गए।इसी गांव के श्रीकांत सिंह का कच्चा मकान रात लगभग ढाई बजे गिर गया और ढाई क्विटल प्याज मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें