जसवंत अध्यक्ष व पीएन सिंह मंत्री चुने गए
आजमगढ़ रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र का वार्षिक चुनाव गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय में जसवंत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें कुल 43 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रांतीय पर्यवेक्षक गिरजाशंकर तिवारी एवं सुरेश चंद्र पांडेय की देखरेख में चुनाव किया गया। इसमें जसवंत सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष पीएन सिंह क्षेत्रीय मंत्री गिरिजेश उपाध्याय प्रांतीय प्रतिनिधि राजेंद्र यादव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व वेदप्रकाश पांडेय क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष चुने गए। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला से स्वागत किया गया।
जासं, आजमगढ़ : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र का वार्षिक चुनाव गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय में जसवंत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इसमें 43 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रांतीय पर्यवेक्षक गिरजाशंकर तिवारी एवं सुरेश चंद्र पांडेय की देखरेख में हुए चुनाव में जसवंत सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष, पीएन सिंह क्षेत्रीय मंत्री, गिरिजेश उपाध्याय प्रांतीय प्रतिनिधि, राजेंद्र यादव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व वेदप्रकाश पांडेय क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष चुने गए। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला से स्वागत किया गया।