Move to Jagran APP

नगर पंचायत बनने से जहानागंज का होगा विकास

(आजमगढ़) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जहानागंज कस्बा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा से क्षेत्रवासियों में जश्न का माहौल है। लोगों ने मिष्ठान वितरण करके अपनी खुशी का इजहार किया। लोगों ने सरकार के इस कदम की सराहना की है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 04:48 PM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 04:48 PM (IST)
नगर पंचायत बनने से जहानागंज का होगा विकास
नगर पंचायत बनने से जहानागंज का होगा विकास

जासं, जहानागंज (आजमगढ़) : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जहानागंज कस्बा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा कर दी गई है। इससे क्षेत्रवासियों में जश्न का माहौल है। लोगों ने मिष्ठान वितरण करके खुशी का इजहार किया। सरकार के कदम की चहुंओर सराहना हो रही है।

loksabha election banner

तुलसीपुर गांव के भूतपूर्व सैनिक विजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के फैसले से इलाके की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। विकास का अवसर प्राप्त होगा। व्यापारी मंशा प्रसाद ने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद विद्युत, पानी एवं नाली की समस्या समाप्त हो जाएगी। दिलीप मिश्रा ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों, बुनकरों, किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। राजेश वर्मा एवं कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत के अस्तित्व में आने से गंदगी की समस्या से निजात मिलेगी। मुस्तफाबाद प्रधान ओमप्रकाश सिंह ने कहा नगर पंचायत होने से गांव गिरांव की छोटी-मोटी समस्याएं अपने आप समाप्त हो जाएंगी। मुस्तफाबाद के पूर्व प्रधान हरिलाल मिश्र ने कहा कि जहानागंज को नगर पंचायत होने का इंतजार काफी दिनों से था। नगर पंचायत होने से क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास होगा। मिश्रा मार्केट निवासी डा. शिवरतन यादव ने भी नगर पंचायत होने पर खुशी का इजहार किया। इसी प्रकार व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल मद्धेशिया, गुड्डू सैनी, प्रधान डा. नसीम, सतिराम विश्वकर्मा, नजरे आलम, अफजल अंसारी, गुलाम साबिर, मुन्ना आदि ने भी खुशी जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.