Move to Jagran APP

सड़क हादसे में घायल राजगीर की इलाज के दौरान मौत

जागरण संवाददाता बलरामपुर (आजमगढ़) महराजगंज थाना क्षेत्र के नई चौक पर तीन दिन पूर्व रात म

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 05:12 PM (IST)
सड़क हादसे में घायल राजगीर की इलाज के दौरान मौत
सड़क हादसे में घायल राजगीर की इलाज के दौरान मौत

जागरण संवाददाता, बलरामपुर (आजमगढ़): महराजगंज थाना क्षेत्र के नई चौक पर तीन दिन पूर्व रात में सड़क हादसे में घायल राजगीर की गुरुवार की रात शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया।

loksabha election banner

नौबरार देवारा किता प्रथम गांव निवासी लालचंद्र यादव (20) पुत्र राजाराम यादव राजगीर का काम करके परिवार की जीविका चलाते थे। तीन दिन पूर्व रात को कप्तानगंज से काम करके आटो से घर लौट रहे थे कि नई चौक पर सामने से आ रही स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। जिसमें आटो चालक पिटू यादव (22) समेत दोनों घायल हो गए थे। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान लालचंद की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक पांच भाई और दो बहन में तीसरे नंबर पर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.