Move to Jagran APP

किसानों को दी गई उन्नतशील खेती की जानकारी

जागरण संवाददाता आजमगढ़ एक तरफ मंच पर अधिकारी और अतिथि तो दूसरी ओर किसानों की भीड

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 10:40 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 10:40 PM (IST)
किसानों को दी गई उन्नतशील खेती की जानकारी
किसानों को दी गई उन्नतशील खेती की जानकारी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : एक तरफ मंच पर अधिकारी और अतिथि तो दूसरी ओर किसानों की भीड़। एक ओर संबोधन तो दूसरी ओर विभिन्न विभागों ने लगाए थे स्टाल जहां उमड़ी थी किसानों की भीड़। अधिकारियों ने भी स्टाल का निरीक्षण कर मेले का सार्थक बताया। स्टालों पर पंफलेट के माध्यम से दी जा रही थी उन्नतशील खेती की जानकारी।

loksabha election banner

किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम अंतर्गत विकास खंड पल्हनी के कार्यक्रम का आयोजन कृषि भवन परिसर सिधारी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने की। मुख्य अतिथि भाजपा आजमगढ़ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह थे। कार्यक्रम संयोजक उप कृषि निदेशक डा. उमेश कुमार गुप्ता ने योजनाओं की जानकारी दी। जैविक / प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में ख्यातिलब्ध प्रगतिशील कृषक महेंद्र सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मुन्ना लाल यादव ने लोकगीत के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। संचालन कमला सिंह तरकश ने किया। 557 कृषकों ने प्रतिभाग किया जिसमें 200 से अधिक महिला किसान भी रहीं।

अजमतगढ़ : विकास खंड प्रांगण में किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा नेता अरविद जायसवाल रहे। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा कैंप लगाकर क्षेत्र के किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही थी। इस दौरान दुर्गेश लाल श्रीवास्तव, विश्वजीत राय, विनोद कुमार, एम प्रसाद, ओम प्रकाश, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह आदि रहे।

बिलरियागंज : विकासखंड परिसर में आयोजित किसान मेला व गोष्ठी के विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णपाल थे। संचालन अतुल कुमार ने किया गया। विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगे हुए थे। किसानों को सागौन, नीम, आम, जामुन, इकोलिप्टस आदि के पौधे वन दरोगा प्रमोद कुमार द्वारा वितरित किए गए। कृषि एवं मृदा वैज्ञानिक डा. रणधीर नायक ने लाभकारी खेती की जानकारी दी।

लालगंज : विकास खंड परिसर में किसान मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने किया। अध्यक्षता प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने की। डा. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि उन्नति व प्रगति में आवश्यक है कि किसान मुख्य खेती के साथ-साथ बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, पशुपालन सहित अन्य उत्पादन करें। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या के सहायक प्राध्यापक सस्य विभाग के डा. प्रकाश यादव ने कहा कि फसल उत्पादन के लिए जैविक खेती प्रदेश में बहुत तेजी से बढ़ रही है। खेतों में अधिक रासायनिक खाद डालने से भी खेतों को नुकसान पहुंच रहा है।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डा. अनिल कुमार सिंह, डा. प्रकाश यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी लालगंज डा. एके सिंह, भाजपा जिलामंत्री सुनील कुमार सिंह डब्बू, प्रधान संघ के सर्वेश राय, तेज बहादुर सिंह, रजनीकांत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। संचालन ग्राम विकास अधिकारी गणतंत्र श्रीवास्तव ने किया।

बूढ़नपुर : कोयलसा ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बीजेपी नेता रमाशंकर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचा रही है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 किसानों को बीडीओ ने सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.