घाघरा के जलस्तर में वृद्धि से बढ़ी ग्रामीणों की चिता
जागरण संवाददाता सगड़ी (आजमगढ़) तहसील के उत्तरी क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी तटवर्ती ग्रामीणों को डराने लगी है। लगातार बारिश के कारण चौबीस घंटे के अंदर जलस्तर में 31 सेंटीमीटर की वृद्धि रिकार्ड की गई। नदी के किनारे मुराली का पुरवा त्रिलोकी का पुरवा साधु का पुरवा बगहा आदि गांवों की लगभग 10 बीघा खेती योग्य भूमि घाघरा की धारा में विलीन हो चुकी है। इससे किसानों के माथे पर बल पड़ गया है। देवारा खास राजा के शिवचन्द्र पटेल गिरजा पटेल भीमल पटेल जयराम पटेल अयोध्या पटेल हरीश्चंद पटेल रामसेवक सिंह आदि की भूमि घाघरा की मुख्य जलधारा में विलीन हो गई। मुख्य माप स्थल बरदहुआ गेज पर रविवार शाम चार बजे जलस्तर 70.51 मीटर दर्ज किया गया था जबकि सोमवार की शाम चार बजे 70.
जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़) : तहसील के उत्तरी क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी तटवर्ती ग्रामीणों को डराने लगी है। लगातार बारिश के कारण 24 घंटे के अंदर जलस्तर में 31 सेंटीमीटर की वृद्धि रिकार्ड की गई। मुख्य माप स्थल बरदहुआ गेज पर रविवार शाम चार बजे जलस्तर 70.51 मीटर दर्ज किया गया था, जबकि सोमवार की शाम चार बजे 70.82 मीटर रिकार्ड किया गया। डिघिया नाले पर रविवार शाम चार बजे 69.49 मीटर जबकि सोमवार को 69. 86 मीटर पर दर्ज किया गया। यानी यहां भी 37 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई।