ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनी पंडित दीनदयाल की जयंती
ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मंगलवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाया। दीदारगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के पल्थीमंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय का 102वीं जयंती मनाई गई। साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित नमन किया गया।
आजमगढ़ : ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाया। दीदारगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के पल्थीमंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पर दीनदयाल उपाध्याय का 102वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने बताया कि उपाध्याय एकात्म मानववाद तथा अंत्योदय के प्रणेता थे। इनका सपना था कि समाज के अति पिछड़ों व समाज के शोषित, पीड़ितों व गरीबों को समाज में तरक्की तथा उचित सम्मान मिले जो आज की सरकार सबका साथ सबका विकास के रूप में कर रही है। इस अवसर पर अजय ¨सह, रवि मौर्य, जितेंद्र ¨सह, जनार्दन निषाद, जयराम चौहान, सरोज मौर्य, सत्येंद्र चौहान, अखिलेश राय, अनिल मिश्र, जितेंद्र चौहान, सुनील ¨सह, सुभाष गुप्ता, राधेश्याम निषाद, अर¨वद यादव आदि रहे। अध्यक्षता दिनेश जायसवाल व संचालन इंद्रपति सेवक ने किया। माहुल प्रतिनिधि के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते हुए मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कस्बे के रामलीला मैदान मे उनके चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती नगर स्थित एक मैरिज हाल में समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।