हर हाल में हो पांच किसानों की प्रतिदिन धान खरीद
रौनापार (आजमगढ़) न्यायिक मजिस्ट्रेट सगड़ी विशाल कुमार व नायब तहसीलदार मयंक कुमार मिश्रा ने सोमवार को धान क्रय केंद्र जीयनपुर का निरीक्षण किया।
जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़): न्यायिक मजिस्ट्रेट सगड़ी विशाल कुमार व नायब तहसीलदार मयंक कुमार मिश्रा ने सोमवार को धान क्रय केंद्र जीयनपुर का निरीक्षण किया। अधिकारीद्वय ने धान खरीद की गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की।कहा कि किसानों की धान खरीद में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रतिदिन कम से पांच किसानों की धान अवश्य खरीदाजाय। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। किसानों ने धान खरीद न होन की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने एसडीएम को जांच कराने का सख्त निर्देश दिया था। एसडीएम ने इसकी जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट व नायब तहसील को सौंपी थीं। अधिकारियों ने मौके पर जाकर किसानों की समस्या को सुना। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारी संतोष कुमार यादव को निर्देश दिया कि किसी भी दशा में खरीद प्रभावित नहीं होनी चाहिए। क्रय केंद्र पर 11 किसानों की ट्रालियां खड़ी थीं। इन सभी की खरीदारी तत्काल करने का भी निर्देश दिया।