मकर संक्रांति पर जगह-जगह भोज में सैकड़ों ने खाई खिचड़ी
जागरण संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) क्षेत्र के दो स्थानों पर गुरुवार को खिचड़ी भोज का आयोजन ि
जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : क्षेत्र के दो स्थानों पर गुरुवार को खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कैथीशंकरपुर गांव में ग्रामवासियों के सहयोग से भोज का आयोजन किया गया जिसमें गांव के सभी लोगों ने हिस्सेदारी की। शिव प्रताप सिंह, शिव कुमार सिंह नन्हे, इंस्पेक्टर सिंह, राजकुमार, हृदय नारायण सिंह आदि का सहयोग सराहनीय रहा। भोज में भाजपा लालगंज के जिला मंत्री सुनील कुमार सिंह डब्बू, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश राय, सत्यप्रिय सिंह, मोहम्मद जैद आदि सम्मिलित हुए। मसीरपुर स्थित खाकी बाबा कुटी पर रामायण पाठ के बाद आयोजित भोज में मसीरपुर के आसपास के लोगों ने भाग लिया। नगर पंचायत चेयरमैन विजय सोनकर, राकेश साहू, रामाश्रय साहू, जीत बहादुर सिंह, प्रधान आशा देवी, आदि के सहयोग से प्रसाद वितरित किया गया। उधर अभिभावक संघ के गोविद दुबे द्वारा वेस्ली इंटर कालेज में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी के साथ दही, सलाद और तिलकुट का आनंद लिया। गरीबों के बीच पहुंचे कई संगठन
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ :
शक्ति सेवा संस्थान के सदस्यों ने मकर संक्रांति के एक दिन पहले पल्हनी ब्लाक के पीछे बांसफोरों की बस्ती में पहुंचकर गट्टा, चूड़ा, भेली का वितरण किया। सौ से ज्यादा लोगों के बीच खिचड़ी का उपहार देने के बाद संस्था की अध्यक्ष अलका श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था की ओर से हर त्योहार पर गरीबों के बीच पहुंचने का प्रयास किया जाता है। आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। संस्था के सचिव एवं भोजपुरी गायक मनीष चौधरी ने कहा मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इस मौके पर संरक्षक मिथिलेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष शिखा श्रीवास्तव, उप सचिव अनीता सिंह, मंत्री योजना जैन, मीडिया प्रभारी प्रियंका वर्मा आदि उपस्थित रहीं। बिद्राबाजार : अंबिका सेवा सामाजिक संगठन की तरफ से मोहम्मदपुर विकासखंड के कलंदरपुर और रानीपुर रजमो के सैकड़ों परिवारों के पहुंचकर गर्म कपड़ों के साथ लाई-गट्टा का वितरण किया गया। इस मौके पर अभिषेक उपाध्याय, शैलेंद्र मोदनवाल, लकी श्रीवास्तव, प्रिस राघवा आदि थे।