हिदू महासभा के पदाधिकारियों ने ली शपथ
जागरण संवाददाता बूढ़नपुर (आजमगढ़) हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 08:45 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 08:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बूढ़नपुर (आजमगढ़) : हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सोमवार को बूढ़नपुर स्थित कार्यालय पर किया गया।
जिला मंत्री प्रदीप कुमार गुप्ता, विधानसभा इकाई मंत्री राम पलट वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष कोयलसा नन्दन वर्मा ने शपथ ली। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि हम सदस्यता अभियान चला रहे हैं और जल्द ही कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ जाएगी। कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जो लोग नि:स्वार्थ भावना से हिन्दू धर्म की रक्षा करना चाहते हैं वह लोग हमारे संगठन का हिस्सा बन सकते हैं।
इस मौके पर सन्तोष सिंह, रवि कुमार, दीपक सिंह, विनोद राजभर, धरती सिंह आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें