अंबारी-मार्टीनगंज मार्ग पर गिरा हाईटेंशन तार
मार्टीनगंज (आजमगढ़) मार्टीनगंज-अंबारी मुख्य मार्ग पर ग्राम करुई के समीप शनिवार की रात 33000 का वोल्ट का तार तार गिरने से आवागम बाधित हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 06:11 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 06:11 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मार्टीनगंज (आजमगढ़): मार्टीनगंज-अंबारी मुख्य मार्ग पर ग्राम करुई के समीप शनिवार की रात 33000 का वोल्ट का तार तार गिरने से आवागम बाधित हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि रात में ही बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना दी गई थी, रविवार दोपहर 12 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। फिलहाल तार में विद्युत प्रवाह नहीं हो रहा था, लेकिन लोग भयभीत थे। इस संबंध में मार्टीनगंज क्षेत्र के अवर अभियंता संजीव यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शाम को तार की मरम्मत करा दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें