Move to Jagran APP

सरकार व प्रशासन पूरी तरह निरंकुश

जागरण संवाददाता आजमगढ़ सूबे के कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक अजय कुमार लल्लू शनिवार को प्र

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 06:50 PM (IST)
सरकार व प्रशासन पूरी तरह निरंकुश
सरकार व प्रशासन पूरी तरह निरंकुश

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सूबे के कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक अजय कुमार लल्लू शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह के साथ जिले में पहुंचे। मंदुरी में दोनों नेताओं को जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया। वहां कार्यकर्ताओं को जोश-ए-खरोश देखते ही बन रहा था।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आजमगढ़ में सराफा कारोबारी आशीष गोयल के साथ बीते दिनों हुई अभद्रता व मारपीट की घटना संज्ञान में आने पर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित कारोबारी के घर पहुंच घटना की जानकारी ली। उन्हें आश्वस्त कराया कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। वहां से निकले तो पत्रकार एसके दत्ता की पीड़ा जानी। उस स्थान पर गए, जहां प्रशासन ने उनका कार्यालय गिरवा दिया था। उन्होंने मीडिया को बताया कि सरकार और उसके अधिकारी पूरी तरह निरंकुश हैं। प्रतिष्ठित व्यवसायी आशीष गोयल को मास्क के नाम पर दुकान से खींचकर मारना-पीटना तथा पत्रकार के आवंटित कार्यालय को ध्वस्त कर देना सुबूत है। एसडीएम के कृत्य के लिए मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने हाईकोर्ट के जज की निगरानी में उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की। चेताया कि कोतवाली में प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज केस वापस लिया जाए, अन्यथा कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। भरोसा दिलाया कि राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से भी मिलकर स्थिति बताऊंगा। उनके ध्वस्त कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा गया।

प्रदेश कांग्रेस सचिव शमशाद, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनिल यादव, रामअवध यादव, संतोष कुमार, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रविकांत त्रिपाठी, निर्मला भारती आदि रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.