पशुओं का टीकाकरण कराएं, आर्थिक नुकसान से बचें
जागरण संवाददाता आजमगढ़ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीके सिंह ने पशुपालक व किसानों को
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 05:57 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:57 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीके सिंह ने पशुपालक व किसानों को बताया कि खुरपका-मुंहपका बीमारी विषाणुजनित रोग है। टीकाकरण करवाकर पशुओं को बीमारी से बचाया जा सकता है। एफएमडी बीमारी में संक्रमण 100 फीसद होता है, लेकिन मृत्यु कम होती है। आर्थिक नुकसान बहुत ज्यादा होता है। नुकसान से बचने के लिए एफएमडी रोग का टीकाकरण वर्ष में दो बार अवश्य करा दें। बताया कि 26वां चरण एफएमडी टीकाकरण अभियान एक अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। यह टीका पशुपालक के द्वार पर निश्शुल्क लगाया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें