मृतक राजबहादुर के घर पहुंचे पूर्व सांसद साधु यादव
जागरण संवाददाता, अतरौलिया (आजमगढ़) : बिहार के पूर्व सांसद साधु यादव ने शुक्रवार को सपा न
जागरण संवाददाता, अतरौलिया (आजमगढ़) : बिहार के पूर्व सांसद साधु यादव ने शुक्रवार को सपा नेता मृतक राजबहादुर यादव के घर पहुंचकर उनके परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
अजगरा गांव निवासी सपा नेता राजबहादुर यादव की गांव के ही सिवान में नौ जनवरी की सुबह गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को मृतक के परिवारजनों से मिलने के लिए आए बिहार के पूर्व सांसद साधु यादव ने कहा कि इस घटना की जानकारी हमें सोशल मीडिया के जरिए हुई। इसे देखकर मेरा कलेजा दहल गया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए, चाहे सत्ता में कोई रहे। यह घटना देश व प्रदेश के लिए कलंक है। यह स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून अपना काम नहीं कर रहा है। हम इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हैं। इस मौके पर फूलचंद यादव, राम प्यारे यादव, हैदर टाइगर, पप्पू यादव, सत्यप्रकाश ¨सह, रमेश यादव, संतोष ¨सह, मोहित यादव, सीताराम यादव, प्रदीप यादव, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।