महोत्सव में दिखी लोक संस्कृति व पारंपरिक कला की छटा
मार्टीनगंज (आजमगढ़) करीब 11 साल बाद होने वाले महोत्सव से जनपदवासियों में उत्साह है। मार्टीनगंज तहसील के कृषक विद्यालय इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय आजमगढ़ महोत्सव में गुरुवार को कला संस्कृति ज्ञान का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव के मंच से जिले की नन्ही प्रतिभाओं का कमाल देखने को भी मिल रहा है। वहीं सरकारी विभागों के स्टॉलो पर विभाग की उपलब्धियों का बेतहर तरीके से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वहीं महोत्सव में आए लोगों ने जमकर खरीदारी की।
जासं मार्टीनगंज (आजमगढ़) : कई वर्षों बाद होने वाले महोत्सव से जनपदवासियों में उत्साह है। मार्टीनगंज तहसील के कृषक विद्यालय इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय आजमगढ़ महोत्सव में गुरुवार को कला, संस्कृति, ज्ञान का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव के मंच से जिले की नन्हीं प्रतिभाओं का कमाल देखने को भी मिला। वहीं सरकारी विभागों के स्टालों पर विभाग की उपलब्धियों का बेहतर तरीके से प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। महोत्सव में आए लोगों ने जमकर खरीदारी की।
महोत्सव के दूसरे दिन उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज धीरज श्रीवास्तव व तहसीलदार प्रेम कुमार राय ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अलग-अलग विधाओं में अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। महोत्सव में जहां लोक नृत्य और गीतों की बयार बही, वहीं महोत्सव में ठेठ गवईं संस्कृति का भी नजारा देखने को मिला। कलाकारों ने पंडाल में सतरंगी छटा बिखेरी। उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गांव में छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। क्षेत्र के बच्चों को सामाजिक रूप से सु²ढ़ और मजबूत होने की सीख मिलती है।
-
इन विद्यालयों को मिला स्थान :
निर्णायक मंडल की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों और विद्यालयों को सम्मानित किया। नृत्य स्तर पर कृषक इंटर कालेज मार्टीनगंज को कजरी नृत्य पर प्रथम स्थान मिला। ओमप्रकाश मिश्र इंटर कालेज फुलेस को स्नातक स्तर के नृत्य पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। नाटक एकांकी में न्यू मॉडल हाई स्कूल मार्टीनगंज को प्रथम स्थान और ओम प्रकाश मिश्र महाविद्यालय फुलेस को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। स्नातक स्तर के गायन में सर्वोदय महाविद्यालय के बच्चों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
-
खेल प्रतियोगिता में इन्होंने लिया हिस्सा
आजमगढ़ महोत्सव में आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिता में तहसील स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता के रस्साकशी में मोहम्मद अरबाज प्रथम व 100 मीटर दौड़ में सौरभ कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। लंबी कूद में अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं गोला फेंक में अर्पित नारायण यादव ने बाजी मारी। 100 मीटर बालिका वर्ग में मोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में संजना तो गोला फेंक में मीनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मलखंब में प्राथमिक विद्यालय मार्टीनगंज के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं मलखंब जूनियर वर्ग में कोहरौली के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में बालिका वर्ग में ओमप्रकाश मिश्र इंटर कालेज के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली में बेलहरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो मेहंदी में ओम प्रकाश मिश्र इंटर कॉलेज ने। चित्रकला, रंगोली, वाल पेंटिग में ओमप्रकाश मिश्र कालेज के बच्चों ने बाजी मारी। इस अवसर पर तहसीलदार, ओमप्रकाश मिश्र डिग्री कालेज इंटर कालेज के प्रबंधक कृष्ण कांत मिश्र, सर्वोदय महाविद्यालय के प्रबंधक भानु प्रताप सिंह, वेदपाल सिंह कृषक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य महेंद्र यादव, विजय नकुल यादव, जीत बहादुर यादव, खंड शिक्षा वेदपाल सिंह अधिकारी अवधेश नारायण सिंह, त्रिभुवन सिंह, नवीन राय राजेश यादव आदि उपस्थित थे।