भूमि विवाद और पुरानी रंजीश में मारपीट, छह घायल
जिले में अलग-अलग जगहों पर शनिवार की सुबह भूमि विवाद
जागरण संवाददाता, बलरामपुर (आजमगढ़) : जिले में अलग-अलग जगहों पर शनिवार की सुबह भूमि विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराए।
सिधारी थाना क्षेत्र के भरथई गांव में सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के घायल सुखा सिंह, अतुल, गीता, प्रीति, विपुल ने बताया कि सुबहल प्रीति और गीता गोबर फेंकने जा रही थी। दूसरे पक्ष के लोग रास्ते में पकड़कर गाली देने लगे। विरोध करने पर सभी मिलकर लाठी-डडे से हमलावार हो उठे। चीख-पुकार मचने पर परिवार के सुखा, अतुल और विपुल बचाने को दौड़े तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। डाक्टरों ने सुखा और गीता की हालत गंभीर बताई है।
उधर पवई थाना क्षेत्र के भीलमपुर चकसेवा गांव निवासी सचिद्रनाथ का अपने विपक्षियों से एक साल पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी रंजिश में शुक्रवार की रात टयूबवेल से घर लौट रहे थे कि रास्ते में ही विपक्षियों ने पकड़कर लाठी-ड़डे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को मृत समझ छोड़कर भाग गए। राहगीर की नजर पड़ी तो स्वजन को सूचना दी तो स्वजन घायल अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया।