हर सरकार में लड़ी कार्यकर्ताओं की लड़ाई
हर सरकार में लड़ी कार्यकर्ताओं की लड़ाई
जासं, आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी सदर लोकसभा के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह का सोमवार को गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाया। कप्तानगंज के पंचदेव मंदिर में मनोज गिरी की अध्यक्षता व संचालन में अवधेश गुप्ता द्वारा, स्वामी रामकृष्ण परमहंस उत्तर माध्यमिक विद्यालय बरईपुर के वाíषक समारोह में प्रबंधक केशव राय द्वारा स्वागत किया गया। महाराजगंज मंडल में रुपयनपुर शिव मंदिर पर लालचंद यादव की अध्यक्षता व अखिलेश सिंह के संचालन में, जीडी पब्लिक स्कूल लखेसर में अनुज सिंह, शैलेंद्र गिरी, सुनील चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी जिदाबाद, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जिदाबाद, ध्रुव सिंह जिदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि मेरा सफर काफी कठिन रहा है। कार्यकर्ताओं के भरोसे ही इस सफर को पूरा कर पाया हूं। मैं एक सामान्य परिवार में रहने वाला व्यक्ति हूं। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख, वरिष्ठ कार्यकर्ता आपस में सामंजस्य बनाकर अपनी बात कर्मचारी और अधिकारियों के समक्ष रखें। अगर आप लोगों का सम्मान नहीं होता है तो यह आपकी लड़ाई लड़ने लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि हमेशा वह कार्यकर्ताओं की लड़ाई में पीछे नहीं रहे। चाहे सपा सरकार रही हो या बसपा की। इस मौके पर विनोद उपाध्याय, प्रेमप्रकाश राय, श्रीकृष्ण पाल, रामनिवास, हरेंद्र सिंह, सौरभ सिंह, मोनू विश्वकर्मा, योगेंद्र सिंह, अमित सिंह, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।