सहादतगंज गन्ना तौल केंद्र पर किसानों ने किया हंगामा
जागरण संवाददाता महराजगंज (आजमगढ़) क्षेत्र के सहादतगंज गन्ना क्रय केंद्र पर गुरुवार की श्
जागरण संवाददाता, महराजगंज (आजमगढ़) : क्षेत्र के सहादतगंज गन्ना क्रय केंद्र पर गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे कांटा इंचार्ज द्वारा 14 ट्राली गन्ने को सूखा गन्ना बताकर तौल किए जाने से इंकार करने पर क्षेत्र के किसानों ने कांटे पर जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि शुक्रवार तक गन्ना का तौल नहीं किया गया तो रोड पर गन्ना गिराकर उसे जलाएंगे और प्रदर्शन करेंगे।
किसानों ने आरोप लगाया कि पांच दिनों तक कांटा खराब होने के कारण तौल बंद थी। क्रय हेतु जारी पर्ची की वैधता मात्र पांच दिन ही है, जबकि बिक्री लायक गन्ना तैयार करने में लगभग एक सप्ताह का समय लग जाता है। जल्दी गन्ना तैयार करने के लिए एक ट्राली पर पांच से सात हजार तक मजदूरी देनी पड़ती है। इस कारण पहले ही किसान घाटे में चल रहे हैं। कई दिनों तक क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है। पर्चियों की वैधता समाप्त हो जाने के कारण दोबारा पर्ची मिलने में 10 दिन लेट हो जाएगा। इस संबंध में मुख्य गन्ना अधिकारी डा. विनय कुमार सिंह ने कहा कि सूखा गन्ना क्रय करने से उत्पादन घट जाता है और मिल को घाटा होता है। शासन का निर्देश है कि सूखा गन्ना किसी भी कीमत पर क्रय न किया जाए।
नकली चाय की पत्ती, तेल व सैनिटाइजर बरामद
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली बाजार में अवैध रूप से चल रही कई नामी कंपनियों के नकली उत्पाद बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान भारी मात्रा में ब्रांडेड नकली चाय की पत्ती, तेल व सैनिटाइजर बरामद किया। कारोबार में लिप्त आरोपित पुलिस को चकमा देकर भाग गए।