सुलेमापुर गांव के युवाओं के लिए बनाए खेल मैदान
जागरण संवाददातापवई (आजमगढ़) विकास खंड क्षेत्र के सुलेमापुर गांव के युवाओं ने खेल मैदान क
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 04:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता,पवई (आजमगढ़): विकास खंड क्षेत्र के सुलेमापुर गांव के युवाओं ने खेल मैदान की आवाज उठाई हैं। इस संदर्भ में हिमांशु सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मांग पत्र भी भेजा है। कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से पवई विकास खंड से सटे हुए इस गांव में खेलकूद का मैदान नहीं है। इसके चलते प्रतिभाएं दम तोड़ रही है। इससे युवाओं के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कुछ समय पहले खेलकूद में क्षेत्रीय स्तर पर युवाओं ने उम्दा प्रदर्शन कर नाम कमाया था। युवा शिवम, विशाल, जितेन्द्र, शैलेन्द्र, राहुल, अनुराग, सतीश आदि ने खेल मैदान की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें