Move to Jagran APP

लेन देन के विवाद में किया था जानलेवा हमला

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव में शुक्रवार की रात को युवक को गोली मारकर किए गए जानलेवा हमले का मुख्य कारण बकाया रुपये के लेन देन का विवाद बताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Oct 2018 07:41 PM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 07:41 PM (IST)
लेन देन के विवाद में किया था जानलेवा हमला
लेन देन के विवाद में किया था जानलेवा हमला

आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव में शुक्रवार की रात को युवक को गोली मार किए गए जानलेवा हमले का मुख्य कारण लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। गोली से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

loksabha election banner

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के महुआपार गांव निवासी 40 वर्षीय आनंद ¨सह पुत्र स्व. विजय प्रताप ¨सह के बहन की ससुराल करिया गोपालपुर गांव में है। आनंद का कहना है कि करिया गोपालपुर गांव निवासी श्लोक यादव पुत्र शाहनाथ यादव से रुपये के लेन-देन का विवाद चल रहा है। वह शुक्रवार की शाम को अपने बहनोई राकेश ¨सह के घर आया था। शाम को वह आरोपित श्लोक के घर बकाया रुपये मांगने के लिए गया था। इस पर आरोपित श्लोक ने उसे जानमाल की धमकी दी थी। शुक्रवार की रात को लगभग साढ़े आठ बजे बहनोई के घर से भोजन कर बुलेट पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए हमलावरों ने आनंद को गोली मार दी। बांह में गोली लगने से वह घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। लालगंज सीएचसी पर प्राथमिकी इलाज के बाद डाक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। घायल आनंद की तहरीर पर देवगांव कोतवाली पुलिस ने श्लोक यादव व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.