वैक्सीनेशन को डोर-टू-डोर सत्यापन
जागरण संवाददाता़ फूलपुर (आजमगढ़) कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए प्रशासन वैक्सीनेशन
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 07:37 PM (IST)
जागरण संवाददाता़, फूलपुर (आजमगढ़): कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए प्रशासन वैक्सीनेशन को लेकर काफी सतर्क है। शत प्रतिशत वैक्सीनेशन को डोर-टू-डोर सत्यापन किया जा रहा है। इसमें 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण शामिल है। खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव गांवों में सत्यापन को लगे कर्मचारियों से प्रतिदिन की रिपोर्ट ले रहे हैं। ठंड के मौसम में भी सचिव, सफाई कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि कर्मचारी लगे हुए हैं। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि 24 जनवरी को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें वंचित सभी को टीकाकरण कराया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें