दिव्यांग बच्चों ने नाम पौधे लगाकर लिया संरक्षण का संकल्प
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए क्षेत्र के धियानीपुर गांव स्थित कैलासी महिल विकास समिति के प्रांगण में दिव्यांग बच्चों द्वारा अपने-अपने नामों का पौध लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
जासं, अतरौलिया (आजमगढ़) : पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए क्षेत्र के धियानीपुर गांव स्थित कैलासी महिला विकास समिति के प्रांगण में दिव्यांग बच्चों ने अपने-अपने नाम का पौध लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए संपर्क कर अधिक से अधिक पौध लगाने की अपील की। दिव्यांग बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता देख सभी अचंभित हो उठे। विद्यालय प्रांगण में 50 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रतिमा आम का पौध, सुनीता जामुन, प्रियंका नीम, नीतू पीपल आदि दिव्यांग बच्चे अपने अपने नामों से लगे पौधों को देखकर खुश हो रहे थे। इसमें सुनीता यादव, योगेंद्र प्रसाद यादव, हरेंद्र, सुमित कुमार, दुर्गेश प्रसाद, प्रियंका आदि रहे।