Move to Jagran APP

कैफी के गाव मेजवा का डिजाइनर मास्क दिखेगा बॉलीवुड तक

कैफी के गाव मेजवा का डिजाइनर मास्क दिखेगा बॉलीवुड तक

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 09:06 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 09:06 AM (IST)
कैफी के गाव मेजवा का डिजाइनर मास्क दिखेगा बॉलीवुड तक
कैफी के गाव मेजवा का डिजाइनर मास्क दिखेगा बॉलीवुड तक

राकेश श्रीवास्तव, आजमगढ़ :

loksabha election banner

मेधा कभी काम की मोहताज नहीं होती..। लॉकडाउन में विभिन्न प्रातों से आए कामगारों के पुन: शहरों में लौटने में देरी हुई तो काम ने ही गाव की ओर रुख कर लिया है। इसकी शुरुआत मशहूर शायर व फिल्म गीतकार कैफी आजमी के गाव मेजवा में हो चुकी है। दिल्ली के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने हुनरमंद महिलाओं को मास्क बनाने का काम सौंपा है। मनीष त्रिपाठी के रुचि दिखाने के बाद बॉलीवुड से जुड़े फैशन डिजाइनरों ने भी मेजवा में तैयार हो रहे मास्क में रुचि दिखाई है। ऐसे में कैफी के गाव मेजवा का डिजाइनर मास्क बॉलीवुड में जल्द ही धमाल मचाएगा। महिलाएं रोजाना करीब 220 मास्क बना रहीं, जिसे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। फैशन के दौर में कोरोना कवच वाला ये मास्क उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मुंबई समेत देश के कोने-कोने में पहुंचाने की तैयारी है। महिलाओं के चेहरे पर लौटी मुस्कुराहट

कोरोना की वजह से रोजी-रोटी को लेकर दुश्वारिया कम होने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी की पहल से मेजवा गाव की आधी आबादी के चेहरे पर मुस्कुराहट लौट आई है। महिलाएं हुनरमंद पहले से ही हैं। इनके हाथों की बनी शेरवानी पहनकर बड़े-बड़े स्टार रैंप पर उतर चुके हैं। मास्क को लेकर जब आइडिया मनीष त्रिपाठी ने दिया तो उत्पाद में जान भरने लगी हैं। शुरुआत सूती कपड़े की डिजाइनर मास्क तैयार करने के साथ हुई, जिसे चिकनकारी के मास्क बनाने की दिशा में बढ़ाया जा रहा है। तैयार हो चुका है 35 हजार मास्क

मेजवा वेलफेयर सोसाइटी के चिकनकारी सेंटर में मास्क बनाने का काम शुरू हुआ है। यह सोसायटी कैफी आजमी की पुत्री सिनेतारिका एवं पूर्व राज्य सभा सदस्य शबाना आजमी की सामाजिक संस्था है। यहा से जुड़ीं महिलाएं 35 हजार मास्क बना चुकी हैं। इसे दिल्ली, बिहार, राजस्थान समेत देश के विभिन्न हिस्सों में वितरित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश के लगभग 10 जिले भी शामिल हैं। चिकनकारी मास्क की भी सैंपलिंग हो चुकी है, जिसका कार्य जल्द शुरू होगा। इससे मेजवा एवं आस-पास के गाव की लड़कियों को रोजगार मिल रहा है। 100 महिलाओं को इस रोजगार से जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया। दिल्ली के जाने-माने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी के सहयोग से डिजाइनर मास्क बनाया जा रहा है। शबाना आजमी की पहल पर अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। मुंबई के भी कई डिजाइनरों ने मास्क में रुचि दिखाई है। जल्द ही बहुत कुछ बदलेगा और महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। हुनरमंद महिलाओं को ढूंढ़ने के लिए सर्वे चल रहा है।

-आशुतोष त्रिपाठी, डिप्टी मैनेजर, मेजवा वेलफेयर सोसायटी, फूलपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.