भैरव बाबा स्थल पर 500 दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव
श्रीरामजन्म भूमि पूजन के पावन अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लोक पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। हनुमान मंदिर की भी सफाई की गई। इसी मंदिर में भारत के 290 स्थलों की मिट्टी से बनाया गया युगल चरण स्थापित है। सायंकाल में कीर्तन और सात बजे भैरव बाबा स्थल में कार्यकर्ताओं द्वारा 500 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : श्रीरामजन्म भूमि पूजन के पावन अवसर पर लोक दायित्व संगठन के कार्यकर्ताओं ने पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में हनुमान मंदिर सफाई अभियान चलाया। इसी मंदिर में भारत के 290 पौराणिक स्थलों की मिट्टी से बनाया गया युगल चरण स्थापित है। सायंकाल में कीर्तन और सात बजे भैरव बाबा स्थल में कार्यकर्ताओं द्वारा 500 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया गया।
पूरे देश में 290 स्थान प्रभु श्रीराम की लीलाओं व यात्राओं के रूप में चिह्नित है। जहां इनके चरण-चिह्न लगे हैं। इन चरण-चिह्नों में इन सभी तीर्थो के रज कण समाहित हैं। यह सभी स्थल प्रभु श्रीराम के भक्तों के लिए धाम है। हम सब पर प्रभु की विशेष कृपा है कि सबका जन्म ऐसी धरा पर हुआ। ब्रम्हर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा करने के लिए जाते समय श्रीराम और लक्ष्मण भैरव बाबा धाम में रुके थे और पूजन किए थे। इसकी खोज सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार की अनुमति पर श्रीराम सांस्कृतिक शोध संस्थान ने भैरव बाबा धाम को प्रभु श्रीराम के आगमन स्थल के रूप में प्रमाणित किया। इसमें मंशा यादव, श्रीराम विश्वकर्मा, अजय श्रीवास्तव, अभिजीत मिश्र, अशुतोष सिंह, राजगुरु यादव, रामपति मौर्य, अखिलेश शर्मा, पंकज यादव रहे। इसमें अन्य सामाजिक संगठनों में लोक दायित्व, श्रीराम सांस्कृतिक शोध संस्थान, सरयू बचाओ अभियान, हिन्दू युवा वाहिनी भी शामिल होंगे।