विद्या से व्यक्ति के चरित्र का निर्माण
आजमगढ़ डालिम्स सनबीम स्कूल के वार्षिकोत्सव Þअभ्युदय-राइज आफ गुड फारचूंन रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शीला श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। श्रीमती श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम गणेश वंदना के बाद नन्हें बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : डालिम्स सनबीम स्कूल के वार्षिकोत्सव अभ्युदय-राइज आफ गुड फारचून' रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शीला श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। श्रीमती श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम गणेश वंदना के बाद नन्हें बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य कालिन्दी रहेजा ने विद्यालय की वार्षिक संस्तुति प्रस्तुत करते हुए विद्यालयीय विशेषताओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्या से व्यक्ति के चरित्र का निर्माण स्वत: ही होता है।इस वर्ष भी विद्यालय के बच्चों ने परिधानों व विविध पुष्पों से सुसज्जित ऐसा गुलिस्तां पेश किया जिसमें देश के प्रत्येक कोने की खुशबू आ रही थी। जहां फादर एंड डाटर थीम ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया, वहीं तेरी मिट्टी में मिल जावां की प्रस्तुति ने लोगों की आंखें नम कर दीं। विद्यालय के चेयरमैन अशोक खंडेलिया ने बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती अवन्तिका खंडेलिया ने सभी अतिथियों, दर्शकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।