Move to Jagran APP

आरोग्य सेतु का अलर्ट, दस किमी. दायरे में एक पॉजिटिव

जासं आजमगढ़ सावधान! आप जिला मुख्यालय से दस किमी के रेंज (परिधि) में हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपके आस पास एक कोरोना पॉजिटिव मरीज हो सकता है। यह हम नहीं बल्कि भारत सरकार की ओर से लॉन्च किए गए आरोग्य सेतु एप बता रहा है। पॉजिटिव मरीज कौन है कहां है जिला प्रशासन की नजर में है भी कि नहीं इसका कुछ पता नहीं। फिलहाल हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 May 2020 04:54 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 04:54 PM (IST)
आरोग्य सेतु का अलर्ट, दस किमी. दायरे में एक पॉजिटिव

जासं, आजमगढ़ : आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर भ्रमण कर रहे लोगों की शनिवार को नीद उड़ गई। उचित भी एप ने सूचना दी कि दस किमी. के दायरे में एक कोरोना वायरस पॉजिटिव मौजूद है। सनसनीखेज जानकारी मिलते ही लोगों के माथे पर पसीना उभर आई। उचित भी कि कोरोना पॉजिटिव की जाने-अनजाने में चेन न टूट जाए, लोग अपने घरों का रुख कर लिए।

loksabha election banner

भारत सरकार ने आरोग्य सेतु एप को कोरोना पर विजय पाने का अमोघ शस्त्र के रूप में प्रसारित कर रही। फिर क्या बड़ी संख्या में लोगों ने सुरक्षा के लिहाज से ऐप डाउनलोड कर लिया। आए दिन एप के जरिये लोग अपनी सुरक्षा भी जानने की कोशिश कर रहे हैं। शनिवार को कइयों के एप ने दस किमी. के दायरे में एक कोरोना पॉजिटिव की जानकारी मिली। इसे जानने के बाद लोगों के मन में कई सवाल वो व्यक्ति कौन है, उससे कैसे बचें, कहीं चेन न टूट जाए, इत्यादि उठ खड़े हुए। बहुतों को कुछ न समझ आया तो घरों का रुख कर लिए। एप पर चल रही सूचनाओं के मुताबिक शनिवार को दस किमी के रेंज में 148 उपयोगकर्ताओं ने स्व परिक्षण किया। 61 उपयोगकर्ता स्व परिक्षण में अस्वस्थ हैं। एक उपयोगकर्ता कोरोना पॉजिटिव दिखा रहा है। एक उपयोगकर्ता की जोखिम में होने की ब्लूटूथ प्रोक्सिमिटी (डाटा सम्प्रेषण प्रणाली) से पहचान की। फिलहाल यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.