Move to Jagran APP

कांग्रेस और राहुल मांगें देश से माफी

आजमगढ़ राफेल प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरकार को क्लीन चिट मिलने पर कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रिक्शा स्टैण्ड पर सांकेतिक धरना दिया और कांग्रेस तथा राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 05:43 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 05:43 PM (IST)
कांग्रेस और राहुल मांगें देश से माफी
कांग्रेस और राहुल मांगें देश से माफी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : राफेल प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरकार को क्लीन चिट मिलने पर कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रिक्शा स्टैण्ड पर सांकेतिक धरना दिया और कांग्रेस तथा राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पर लगाए गए बेबुनियाद एवं शर्मनाक आरोप पर कांग्रेस और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने विमान खरीद की प्रक्रिया को सही ठहराया है। राफेल इस समय में देश की बड़ी जरूरत है। इस फैसले से कांग्रेस पार्टी व उनके नेता राहुल गांधी सवालों के घेरे में खड़े हो गए हैं। मात्र वोटों की राजनीति के लिए चुनाव में राफेल का मुद्दा उठाया गया।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार देश की सीमा सुरक्षा के लिए लगातार सेना को अत्याधुनिक हथियार देकर मनोबल ऊंचा कर रही है और विश्व भर में भारत का डंका बजा रही है। पीएम नरेन्द्र मादी के फैसले से पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी व उसके नेता राहुल गांधी द्वारा राफेल पर गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी कर गलत मानसिकता का परिचय दिया गया। सेना के जवान सीमा सुरक्षा के लिए जैसे तटस्थ वैसे ही भाजपा सरकार उनको अत्याधुनिक हथियारों से लैस कर रही है, ताकि भारत की तरफ कोई आंख उठा कर भी नहीं देख सके।

धरने को सहजानंद राय क्षेत्रीय महामंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, घनश्याम पटेल, सच्चिदानन्द सिंह, दिवाकर सिंह, दुर्गविजय यादव, अरविन्द जायसवाल आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान जगत नरायन गोंड, हरिवंश मिश्रा, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, अजय सिंह, डा. श्याम नरायन सिंह, ब्रजेश यादव, पवन सिंह मुन्ना, रविशंकर तिवारी, संजय यादव, विवेक सिंह सोनू, रविभूषण विश्वकर्मा, विनय प्रकाश गुप्त, राजीव शुक्ला आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जयनाथ सिंह व संचालन पंकज कौशिक ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.