Move to Jagran APP

भूमि विवाद को लेकर संघर्ष, चार घायल

जागरण संवाददाता, अहरौला (आजमगढ़) : अहरौला थाना क्षेत्र के कोतवालीपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर क

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 10:26 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 10:26 PM (IST)
भूमि विवाद को लेकर संघर्ष, चार घायल
भूमि विवाद को लेकर संघर्ष, चार घायल

जागरण संवाददाता, अहरौला (आजमगढ़) : अहरौला थाना क्षेत्र के कोतवालीपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर को भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने हमलावरों की बोलेरो व दो बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।

loksabha election banner

कोतवालीपुर गांव निवासी रामनयन यादव पुत्र बलराज यादव व उनके पट्टीदार राम विनय यादव पुत्र देवलास यादव के बीच भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर अहरौला थाने में गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने समझौता कराया था। शुक्रवार को रामनयन यादव पक्ष के लोग उक्त विवादित भूमि पर मकान का निर्माण करा रहे थे। दोपहर को लगभग एक बजे निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इस बीच रामविनय पक्ष की ओर से एक बोलेरो व तीन बाइक पर सवार होकर दर्जनभर हमलावर भी आ गए। वाहन पर सवार होकर आए लोगों ने राम नयन पक्ष पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से जमकर संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में 40 वर्षीय राम नयन यादव, उनके चाचा 55 वर्षीय सतिराम यादव, चाची 50 वर्षीय बीना देवी के अलावा दूसरे पक्ष से 42 वर्षीय राम प्रकाश घायल हो गए। इस बीच किसी ने यूपी 100 पर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के आने पर हमलावर अपनी गाड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने फरार हमलावरों की बोलेरो व दो बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। सभी घायलों को अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। अहरौला थानाध्यक्ष का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.