सर्विस मतदाताओं में भी गठबंधन पहली पसंद
आजमगढ़ 17वीं लोकसभा के लिए जिले की दो संसदीय सीटों के लिए हुए आम चुनाव में सर्विस मतदाताओं की भी पहली पसंद गठबंधन के प्रत्याशी रहे। जबकि भाजपा दूसरे नंबर पर रही। कुल विधिमान्य मतों में गठबंधन के प्रत्याशियों के खाते में 3252 तो भाजपा को 2344 मत मिले। शेष 179 में 2
आजमगढ़: 17वीं लोकसभा के लिए जिले की दो संसदीय सीटों के लिए हुए आम चुनाव में सर्विस मतदाताओं की भी पहली पसंद गठबंधन के प्रत्याशी रहे। जबकि भाजपा दूसरे नंबर पर रही। कुल विधिमान्य मतों में गठबंधन के प्रत्याशियों के खाते में 3,252 तो भाजपा को 2,344 मत मिले। शेष 179 में 28 प्रत्याशियों ने बटवारा किया। आजमगढ़ में पड़े 3,448 मतों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 1984 सर्विस मतदाताओं ने वोट दिए तो भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 1,449 मत मिले। इसी प्रकार लालगंज सुरक्षित सीट के कुल 3,448 सर्विस मतदाताओं में बसपा के संगीता आजाद को 1,275 और भाजपा से नीलम सोनकर को 895 मत मिले।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप