Move to Jagran APP

सीएम ने जूम एप से महिला हेल्प डेस्क का किया लोकार्पण

जागरण टीम आजमगढ़ महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के साथ ही उनके साथ घटित होने वाली

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 12:51 AM (IST)
सीएम ने जूम एप से महिला हेल्प डेस्क का किया लोकार्पण
सीएम ने जूम एप से महिला हेल्प डेस्क का किया लोकार्पण

जागरण टीम, आजमगढ़ : महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के साथ ही उनके साथ घटित होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शहर कोतवाली में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जूम एप के माध्यम से किया। इसी के साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के अन्य सभी थानों में भी स्थापित महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया।

loksabha election banner

लोकार्पण के अवसर पर शहर कोतवाली में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीआइजी सुभाष चंद्र दुबे, प्रभारी जिलाधिकारी आनंद कुमार शुक्ल, एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर कुमार जायसवाल, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह के साथ ही विभिन्न संगठनों की महिलाएं भी मौजूद रहीं। लोकार्पण के बाद एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शनी ने दीप प्रज्जवलित का महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, जनजागरूकता व ''मिशन शक्ति'' अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाने में विशेष योगदान करने पर महिला थानाध्यक्ष खुसबू त्रिपाठी, शहर कोतवाली की महिला आरक्षी मीरा यादव, शैल त्रिवेदी, नाहिदा खातून, सिधारी थाना की आरक्षी नीलम मिश्रा, मुबारकपुर की आरक्षी समा आफरीन, तरवां की आरक्षी साक्षी सिंह के अलावा अन्य महिला आरक्षी उषा देवी, अंशु यादव, आराधना यादव, अनिता कुमारी, प्रतिभा देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात महिलाओं को जागरुक करने के लिए शहर कोतवाली से चौक तक जनजागरुकता रैली भी निकाली गई। इसी क्रम में मुबारकपुर, सरायमीर, रानी की सराय, सिधारी, जहानागंज, मेंहनगर, मेहनाजपुर, तरवां, देवगांव, गंभीरपुर, दीदारगंज, पवई, फूलपुर, सरायमीर, निजामाबाद, अहरौला, अतरौलिया, कप्तानगंज, महराजगंज, रौनापार, जीयनपुर, कंधरापुर, बिलरियांज थाने पर भी महिला हेल्प डेस्क का अलग-अलग लोगों ने फीता काटकर शुभारंभ किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.