कोडर अजमतपुर में चला सफाई अभियान, सैनिटाइज भी किया
जागरण संवाददाता आजमगढ़ स्वच्छ भारत मिशन और संचारी रोग से बचाव और सैनिटाइजर अभियान के
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 05:38 PM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 05:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: स्वच्छ भारत मिशन और संचारी रोग से बचाव और सैनिटाइजर अभियान के तहत शनिवार को विकास खंड पल्हनी की ग्राम पंचायत कोडर अजमतगढ़ में साफ-सफाई की गई। घरों व गलियों को सैनिटाइज करने साथ ही सभी को साफ-सफाई और कोविड-19 से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत लालजी राय की देखरेख में चले अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी यादव, मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया, कमलेश जागृति प्रसाद, जान मोहम्मद, असलम, बिट्टू आदि सफाईकर्मी थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें