बेसिक स्कूलों के बच्चों को जुलाई में मिलेंगी किताबें
जासं आजमगढ़ बेसिक स्कूलों के बच्चों को किताबों के लिए अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जुलाई के पहले सप्ताह में किताबें मिलने की उम्मीद है। क्रय आदेश होने के बाद सत्यापन के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निश्शुल्क किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं। जिले में करीब 377000 बच्चों को किताबों का इंतजार है। किताबों के अभाव में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
जासं, आजमगढ़ : बेसिक स्कूलों के बच्चों को किताबों के लिए अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जुलाई के पहले सप्ताह में किताबें मिलने की उम्मीद है। क्रय आदेश होने के बाद सत्यापन के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निश्शुल्क किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं। जिले में करीब 377000 बच्चों को किताबों का इंतजार है।
किताबों के अभाव में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हालांकि इस बार लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद हैं। विभाग ने भी ई-पाठशाला का संचालन शुरू किया है। व्हाट्सएप पर बच्चों की क्लास चल रहीं हैं। अब शिक्षा विभाग के अफसरों का कहना है किताबों के खरीदने को लेकर क्रय आदेश हो चुका है। जल्द किताबें जिले में पहुंचेंगी। किताबों के सत्यापन को टीम गठित कर दी गईं है। प्रभारी बीएसए अमरनाथ राय ने बताया कि जुलाई महीने में किताबों का वितरण शुरू कराया जा सकता है, तैयारी शुरू हो गई है।