ब्लैक पाटरी की महिला हस्तशिल्पियों को किया जागरूक
जागरण संवाददाता आजमगढ़ एसडीएम निजामाबाद राजीव रत्न सिंह व उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौय
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : एसडीएम निजामाबाद राजीव रत्न सिंह व उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य की मौजूदगी में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के राजकीय चीनी पाटरी विकास केंद्र निजामाबाद में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त उद्योग ने कहाकि व्यावसायिक संगठनों, सरकारी, अर्द्ध सरकारी संगठनों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। कार्य स्थलों पर महिलाओं के साथ उत्पीड़न न हो। जिला समन्वयक अंन्नू सिंह ने घरेलू हिसा, शारीरिक हिसा, यौन हिसा, मौखिक हिसा एवं भावनात्मक हिसा व आर्थिक हिसा पर महिलाओं को जानकारी दी। साथ ही 'बधाई हो बिटिया हुई है' नामक पुस्तक वितरित की गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व कन्या सुमंगला योजना का पंफलेट वितरित किया गया।