भाजपा का 70 गांवों को प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प
जागरण संवाददाता आजमगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को 70 गांवों में स्वच्छता अभियान चला। जिला कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता के संयोजन में चले कार्यक्रम में प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प लिया गया। हाफिजपुर मंडल के एकमा गांव में अभिमन्यु राय, पठखौली में आशुतोष पाठक, महराजपुर में संजय उपाध्याय, बुआ हाटा गांव में घनश्याम मौर्य, जाफरपुर में भानु मौर्या, मेंहनगर के खजुरा गांव में अमित सिंह, हीरापट्टी में घनश्याम पटेल, विनय प्रकाश गुप्त सचिदानंद सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह कटाई गांव में स्वच्छता कार्यक्रम में मौजूद रहे।