सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
??????? ??????? ??????? ?? ???? ???? ?? ???? ?????? ?? ??? ?? ?????? ???? ?? ???? ??? ??? ?? ???? ???? ???? ???? ?? ???? ?????? ?? ??? ??? ?????? ???? ?? ??? ?? ?? ?????? ??? ?? ???? ??? ?? ???
जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकी गांव के समीप शनिवार की रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। परिवार के लोग उसे जौनपुर लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के तरफकाजी गांव निवासी 35 वर्षीय रमेश विश्वकर्मा पुत्र मेवालाल विश्वकर्मा ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण पोषण करता था। वह शनिवार की रात को गोसाईगंज बाजार से ट्यूशन पढ़ाकर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में देवगांव-ज्यूली मार्ग पर स्थित चौकी गांव के समीप पहुंचा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायलावस्था में उसे लोग लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। मौत की खबर जब परिजनों को हुई तो पत्नी वंदना देवी व मां उíमला दहाड़े मारकर बेसुध हो जा रही थी। मृत युवक का एक 13 वर्षीय पुत्र आर्यन हैं।